राज्य में जब तक हेमंत सरकार रहेगी, तब तक नदारद रहेगा अमन चैन -बाबू लाल मरांडी

    रांची (RANCHI) : सिमडेगा मॉब लिंचींग मामले में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हेमंत सरकार पर जम कर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सिमडेगा और मनोहरपुर में जिस तरह कि घटना घटी है, उससे यह साबित हो गया है कि राज्य में विधि व्यवस्था सरकार से नहीं संभल रही है.

    भाजपा नेताओं ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात   

    रांची मेयर आशा लकड़ा, प्रदेश मंत्री गंगोत्री कूजुर और प्रवक्ता अमित सिंह सहित अन्य नेताओं ने सिमडेगा के बेसरा गाव जाकर मृतक संजू प्रधान की पत्नी सपना देवी सहित अन्य परिवार के लोगों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली.

    गौ मांस के बिक्री का किया विरोध तो कर दी हत्या      

    बाबूलाल मरांडी ने बताया कि मृतक संजू प्रधान ने पास के बाजार में गो मांस की बिक्री का विरोध जताया था. आरोप लगाया कि इसीकारण बांबेलगेर गांव में 400 से 500 की संख्या लोग इकट्टा होकर संजू की हत्या की साजिश रची गयी. उसके बाद सभी लोग संजू प्रधान के गांव बेसरा पहुंचे. उसके बाद संजू को घर से घसीट कर भीड़ ने बाहर निकाला और मार पीट कर अधमरा कर दिया. अधमरा होने के बाद संजू को उसके घर के पास रखी लकड़ी से जला कर मार डाला.

    पुलिस बनी रही मुख्य दर्शक         

    बाबूलाल मरांडी ने बताया कि मृतक की पत्नी पुलिस का पैर पकड़ती रही मगर पुलिस मुख्य दर्शक बन कर वीडिओ बनाती रही. संजू की मौत के बाद पुलिस तीन सादे पेपर पर मृतक की पत्नी से हस्ताक्षर लेकर चलती बनी. घटना के दो दिन बाद घटना स्थल पर सिमडेगा डीसी और एसपी पहुंचे. जब की घटना स्थल से जिला मुख्यालय कि दूरी 15 किलोमीटर है.

    पीड़ित परिजनों को ही कर लिया गिरफ्तार        

    उन्होंने बताया कि ठेठईटांगर थाना पुलिस ने मृतक संजू प्रधान के बांबेलगेर के रहने वाले तीन  परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस घटना में शमिल लोगों को बचाने में जुटी है.   

    CBI जांच, मुआवजा और नौकरी की मांग

    बाबूलाल ने मामले की सीबीआई जांच की मांग सरकार से की है. उन्होंने कहा कि जब सीबीआई जांच होगी तभी घटना में शामिल मुख्य आरोपी पकड़ा पाएंगे.  दावा किया कि जांच में कई सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आएंगे .  उन्होंने राज्य सरकार से मृतक संजू प्रधान की पत्नी को दस लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है. वहीं उन्होंने एसपी और थानेदार को बर्खास्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सोरेन सरकार बनी है तब से राज्य में अमन चैन सब खत्म हो गया है.

    यह है मामला

    मंगलवार को सिमडेगा के बांबेलगेर गांव में  भीड़ ने संजू प्रधान को लकड़ी कटाई का आरोप लगा कर पीट पीट कर अधमरा करने के बाद जिंदा जला दिया था. जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.    

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news