फुटपाथ पर सामान बेचने वाली को स्टेशन प्रबंधक ने बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने की इंसाफ की मांग

    दुमका (DUMKA)- बासुकीनाथ स्टेशन से दूर फुटपाथ पर सूखे सामान बेचकर गुजारा करने वाली महिला के साथ स्टेशन प्रबंधक द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता बासुकीनाथ स्टेशन प्रबंधक से लेकर जरमुंडी थाने का चक्कर लगा रही है. लेकिन अब तक पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल पाया है.

    शराब बेचने का लगाया आरोप

    बता दें कि बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन प्रबंधक के इशारे पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिला को पीटने का मामला सामने में आया है. पीड़िता सरिता देवी बताती हैं कि रोज दिन के भांति वे स्टेशन से दूर छोटे से जगह पर रखकर सूखा सामान बेच ही रही थी. इसी दौरान स्टेशन प्रबंधक कुछ जवानों के साथ आए और हमारे रखे सामान को तितर बितर कर दिया. इसके बाद हमारे साथ मारपीट भी की. पूछे जाने पर मुझ पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए हमारे रखे सामान को भी अपने साथ ले गए.

    इंसाफ के लिए लगा रही चक्कर

    कुछ समय बाद हमने अपने सामान की मांग की लेकिन झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए कहा  कि समय रहते यहां से निकल जाओ. स्टेशन प्रबंधक सीएस प्रसाद का कहना है कि पीड़िता के साथ मारपीट नहीं की गई है. उनका कहना है कि पीड़िता शराब बेचा करती है जिस कारण से ऐसी कार्रवाई की गई. पीड़िता अपने इंसाफ के लिए बासुकीनाथ स्टेशन प्रबंधक से लेकर जरमुंडी थाने के चक्कर लगा रही है. लेकिन अब तक पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल पाया है. इंसाफ को लेकर सरिता दुमका पुलिस अधीक्षक से मिलने जाने की बात कर रही है.

    बता दें कि बासुकीनाथ स्टेशन में ये कोई नया मामला नहीं है. नववर्ष के दिन भी मारपीट का मामला सामने आया था. इसके बाद जरमुंडी थाना के हस्तक्षेप से मामले को शांत करवाया गया था.

    रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी/दुमका

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news