ताइक्वांडो में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए बेल्ट टेस्ट ग्रेडिंग का आयोजन

    ताइक्वांडो में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए बेल्ट टेस्ट ग्रेडिंग का आयोजन

    धनबाद(DHANBAD): खेल और शारीरिक शिक्षा विकास संघ और धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आज धनबाद में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी  संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर कई  गणमान्य लोग उपस्थित हुए और उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की.  

    बच्चों को उभरती प्रतिभा को सराहा

    इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो, सीओ प्रशांत लायक, भाजपा नेत्री रमा सिन्हा और सूर्या रियलकन सीएमडी संतोष सिंह मौजूद रहे. उन्होंने बच्चों की उभरती प्रतिभा को सराहा एवं सरकार से मांग की कि ऐसे बच्चों को अपेक्षित सहयोग मिलना चाहिए. बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि झारखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है ,जरूरत है उनकी पहचान कर आगे बढ़ाने की. उन्होंने टेस्ट में भाग ले रहे सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी.

    रिपोर्ट: अभिषेक सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news