नए साल में ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन से कटाएं टिकट, भीड़ से निजात, छूट का फायदा

    नए साल में ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन से कटाएं टिकट, भीड़ से निजात, छूट का फायदा

    रांची (RANCHI) : रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन (ई-टीवीएम) लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. ई-टीवीएम लगने से यात्रियों को सुविधा के साथ साथ टिकट राशि पर भी कुछ छूट मिलेगी. यात्री अब कार्ड बनवा कर बिना लाइन में लगे ई-टीवीएम मशीन से आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे. कोडरमा ,धनबाद,गोमो और डाल्टनगंज  रेल्वे स्टेशन में यह मशीन लगायी जा रही है. सभी स्टेशन पर दिसम्बर माह के अंत तक मशीन कार्य करना शुरू कर देगी.    

    यात्री ऐसे ले पायेंगे रेल टिकट

    यात्रियों को ई-टीवीएम से टिकट लेने के लिए पहले काउंटर से 70 रुपए का शुल्क देकर कार्ड जारी कराना होगा. इसके बाद यात्री सुविधानुसार कार्ड में धनराशि का रिचार्ज कर. आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे. ई-टीवीएम से मासिक टिकट, सामान्य और मेल एक्सप्रेस विकल्प पर जाना होगा और यात्री टिकट प्राप्त कर सकेंगे. यात्रियों को किसी तरह की समस्या ना हों उसके लिए एक कर्मचारी भी तैनात रहेंगे जो यात्रियों को सहायता करेंगे.  

    ई-टीवीएम कार्ड से मिलेगी टिकट में 2 रुपए की छूट

    ई-टीवीएम कार्ड जारी कराने के बाद वें¨डग मशीन से टिकट खरीदने पर रियायत दी जाएगी. यात्री दस रुपये का टिकट खरीदते है तो दो रुपये की छूट मिलेगी. कार्ड जारी कराने में 70 रुपए देने पर 21 का रिचार्ज भी  मिलेंगा. कार्ड एक वर्ष के लिए मान्य होगा, इसके बाद इसे रीचार्ज कराना होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news