एक लाख रू0 की अवैध लकड़ी लदा पिकअप वैन जब्त,तस्कर फरार

    एक लाख रू0 की अवैध लकड़ी लदा पिकअप वैन जब्त,तस्कर फरार

    चतरा(CHATRA): चतरा में वन विभाग की टीम ने एक बार फिर लकड़ी तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा वन प्रक्षेत्र की टीम ने अवैध चिरान लदा बोलेरो पिकअप गाड़ी जब्त किया है. वनपाल प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध लकड़ी लदा पिकअप गाड़ी बगरा से चतरा की ओर आ रहा है.  

    एक लाख की लकड़ी हुई जब्त

    बता दें कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष छापामारी टीम का गठन कर चतरा-सिमरिया मुख्य पथ पर स्थित नवोदय विद्यालय के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ही लकड़ी लदा पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया है. गाड़ी में करम की लकड़ी का 40 पीस चौखट और 50 पीस चिरान पटरा लदा था. वनपाल ने बताया कि अभियान के दौरान तस्कर और गाड़ी चालक मौके से जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि जब्त लकड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपये आंका गया है. फरार तस्करों की पहचान कर उनके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. वनपाल ने बताया कि जब्त  गाड़ी के मालिक के विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज किया जा रहा है. 

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news