कमल किशोर अमर रहे के नारों से गूंजा पूरा गांव, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

    कमल किशोर अमर रहे के नारों से गूंजा पूरा गांव,  नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : आजसू के केन्द्रीय उपाध्यक्ष और लोहरदगा विधानसभा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का 18 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ उनकी जन्मस्थली गांव जिंगी में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी.  अंतिम यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में उनके समर्थक और अलग-अलग संगठन के लोग शामिल हुए. कमल किशोर अमर रहे के नारों से पूरा इलाका गूंजा रहा. लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी.

    आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी दी श्रद्धांजलि   

    अंतिम कार्यक्रम के दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि आज मैंने अपने जीवन से एक बहुमूल्य विचारों के धनी व्यक्ति को खो दिया. उनके जाने से आजसू के साथ पूरे झारखंड को क्षति पहुंची है. इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं. कमल किशोर भगत के अंतिम कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के अलावा हटिया से बीजेपी के विधायक नवीन जायसवाल, लोहरदगा से बीजेपी के सांसद सुदर्शन भगत और पूर्व विधायक सुखदेव भगत भी पहुंचे. सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से राजकीय सम्मान देकर पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का अंतिम संस्कार किया गया.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news