सिंदूर के संग भरा विधवा भाभी के जीवन में रंग, बिटिया को वापस मिला पिता का प्यार


चतरा (CHATRA) : चतरा जिले के टंडवा प्रखंड ग्राम लेंबूवा निवासी देवर करण साव ने अपनी विधवा भाभी प्रतिमा देवी को अपनाकर सहारा दिया है. स्थानीय शिव मंदिर में मंगलवार रात्रि को मुखिया रेखा देवी के अगुवाई में देवर और विधवा भाभी ने परिजनों की उपस्थिति में शादी रचाई. पुजारी ने विधि विधान के साथ दोनों को पति पत्नी के रूप में सात फेरे दिलवाया.
लेंबूवा गांव निवासी सुनील साव के साथ प्रतिमा देवी की शादी 3 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से हुई थी, लेकिन दुर्भाग्य है कि सुनील कि मौत 2019 में हो गई. सुनील की एक वर्ष की बेटी भी है. मृतक सुनील साव कै चचेरै भाई करण साव का विधवा भाभी के साथ मोहब्बत परवान चढ़ा. इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया. इसपर दोनों के पिता ने सहमति जताई. शादी समारोह में मुखिया रेखा देवी, लड़का, लड़की के परिजन सहित गांव के कई लोग उपस्थित थे. मौजूद सभी लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया.
4+