धनबाद (DHANBAD) - बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने कोयला, लोहा और केबल चोरी पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर ईसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय के पास सोमवार को धरना दिया. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि ईसीएल ,मुगमा एरिया में इन दिनों कोयला चोरी जिस तरह से बढ़ गई है. वह बड़ी चिंता की बात है. पहले जो कोयला गरीब साइकिल से ले जाते थे. वहीं आज ट्रैक्टर और ट्रक से ढोया जा रहा है. हमारी यूनियन इस पर रोक लगाने की मांग करती है. ईसीएल को खुद इस मामले में पहल करनी चाहिए थी लेकिन वह सोया हुआ है. उन्होंने मांग की कि ईसीएल सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाये, बंद माइंस को चालू करे, ताकि कोयला चोरी पर रोक लग सके. मौके पर पूर्व विधायक के साथ अधम राम, कार्तिक दत्ता,मुन्ना यादव सहित सैकड़ों मासस कार्यकता मौजूद थे.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद