जमशेदुपर में मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द बोस की 127वीं जयंती, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    जमशेदुपर में मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द बोस की 127वीं जयंती, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):आज नेताजी सुभाष चन्द बोस की 127वीं जयंती है. इस मौके पर जमशेदपुर के कदमा में झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी.जहां बड़ी संख्या में नेताओं के साथ शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए.

    इस कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता को सम्मानित भी किया गया

     वहीं इस कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता को सम्मानित भी किया गया, वही मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की कुर्बानी का नतीजा है, कि आज हम सभी आजादी की शुद्ध हवा में सांस ले पा रहे हैं, यहां आपसी वैचारिक मदभेद किसी दल में हो सकता है, लेकिन जब मातृ वतन की बात आती है तो सबको एक होने की जरूरत है.

    सभी को नेताजी के दिखाए गए रास्ते पर चलने की जरुरत है: मंत्री बन्ना

     वहीं आगे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी को आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस के दिखाए गए रास्ते पर चलने की जरुरत है, तभी देश आगे बढ़ेगा. है, वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के दिखाए गए रास्ते पर चलें.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News