बेरहमी की हद! 350 रुपये के लिए 60 बार किया गया नाबालिग पर वार, हत्या कर लाश पर नाचने लगा सनकी, पढ़ें पूरा मामला

    बेरहमी की हद! 350 रुपये के लिए 60 बार किया गया नाबालिग पर वार, हत्या कर लाश पर नाचने लगा सनकी, पढ़ें पूरा मामला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): हमारे समाज से कई बार जुर्म की ऐसी तस्वीर सामने आती है जिसको सहन कर पाना मानव जीवन के लिए आसान नहीं होता है. एक ऐसे ही घटना शुक्रवार के दिन नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से आई. जहां एक नाबालिग के साथ एक दरिंदे ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसको सुनकर किसी की रुह कांप जायेगी. जहां एक राक्षस रुपी इंसान ने धारदार चाकू से नाबालिग बच्चे पर लगातार 60 वार किये.

    बच्चे ने उस दरिंदे से 350 रुपए बिरयानी खाने के लिए लिए थे

    बच्चे पर लगातार वार किया गया, जब तक वो मर नहीं गया. इतने से भी उस दरिंदे का मन नहीं भरा, तो लाश के ऊपर नाचे लगा. अब आप सोचते होंगे कि जरूर कोई बड़ी बात होगी. जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया और यह इंसान दरिंदा बन गया लेकिन आप हैरान हो जाएंगे की ये 350 रुपए के लिए किया गया है. इस बच्चे ने उस दरिंदे से 350 रुपए बिरयानी खाने के लिए लिए थे. जिसको न लौटने पर उसने घसीट कर उसे पहले मारा, फिर उसके शरीर पर 60 बार धारदार चाकू से वार किया.ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.

    सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की गई 

    वहीं इस घटना के दौरान लोगों ने दरिंदे को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने चाकू दिखाकर सभी को भगा दिया. वहीं जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस की डीपी जय तिर्की ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की गई है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news