NASA का लुनर मिशन के लिए रॉकेट रवाना, जानिए इसमें क्या कुछ खास है

    बहुप्रतीक्षित नासा का आर्टेमिस 2 रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया. अमेरिका के फ्लोरिडा से आर्टेमिस टू मिशन निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से लॉन्च हुआ.

    TNP Desk: बहुप्रतीक्षित नासा का आर्टेमिस 2 रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया. अमेरिका के फ्लोरिडा से आर्टेमिस टू मिशन निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से लॉन्च हुआ. इस रॉकेट में चार अंतरिक्ष यात्री गए हैं जिनमें तीन अमेरिका के और एक कनाडा के हैं.

    इस मिशन के बारे में जानिए विस्तार से

     बुधवार को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से आर्टेमिस 2 रॉकेट को लांच किया गया. बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए इकट्ठा थे. चांद के बारे में अध्ययन करने के लिए यह मिशन लॉन्च हुआ है. चांद का यह परिक्रमा करेगा.नासा का यह एक बड़ा प्रयोग माना जा रहा है. इसमें चार यात्री हैं जिनमें तीन अमेरिका के हैं और एक कनाडा के हैं. एक महिला यात्री भी हैं. आर्टेमिस्ट पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर गया है. इसके बाद यह चांद की ओर रवाना होगा.  इस यात्रा में उसे दो दिन का समय लगेगा. यह पूरी यात्रा 10 दिनों की है. 

    इसमें सुरक्षा मानक भी विशेष रूप से लगाए गए हैं ताकि किसी भी परिस्थिति के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यह प्रयास है कि चांद के दक्षिणी हिस्से पर मनुष्य को दक्षिणी ध्रुव पर अगले साल उतारा जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news