TNPDESK: टी 20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूज़ीलैंड को पराजित कर कप पर कब्ज़ा जमा लिया.टॉस जीत कर न्यूज़ीलैंड ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. जिसमे भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खो कर 255 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 19 ओवर में 158 रन पर ही सिमट गई.और टीम इंडिया 96 रन से मैच जीत गई.
टीम इंडिया के संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन की शानदार पारी खेली. वहीं अभिषेक शर्मा 21बॉल खेल कर 52 रन बनाया. जबकि ईशान किसन ने 25बॉल पर 54 रन बना कर भारतीय टीम को एक बड़े स्कोर पर पहुँचाया. साथ ही ज़ब बॉलिंग की बारी आई तो भारतीय बॉलर ने दम दिखाया.
बुमराह और पटेल ने मचाया धमाल
भारतीय टीम के बल्लेबाजो ने अपना काम. कर एक विशाल स्कोर दिया. अब बारी गेन्दबाज़ी में जौहर दिखाने की थी. जिसे अक्षर पटेल और बुमराह ने पूरा किया. बुमराह ने 4 ओवर में 15रन देकर चार विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने 3ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट टीम के नाम किया.हार्दिक, वरुण और अभिषेक ने 1-1विकेट झटका.
टीम इंडिया के जीत का जश्न पुरे भारत में है. झारखण्ड की राजधानी रांची में लोग सड़क पर उतर कर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


