मैं तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगा! शादी टूटने से नाराज लड़के ने मंगेतर के साथ किया ऐसा खौफनाक कांड, सुनकर कांप जाएगी रूह

    मैं तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगा! शादी टूटने से नाराज लड़के ने मंगेतर के साथ किया ऐसा खौफनाक कांड, सुनकर कांप जाएगी रूह

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): समाचार पत्रों या टीवी के माध्यम से हमें कभी-कभी ऐसी खौफनाक घटनाओं की कहानी सुनने और देखने को मिलती है जिससे हमारा कलेजा दहल जाता है लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं जो समझ से परे होते है. जिसे करने का तो दूर हम उसके बारे में सोच भी नहीं सकते है, लेकिन कुछ हैवान लोग ऐसे है जो इन वारदातों को बिना किसी डर के अंजाम देते है एक ऐसा ही हैरान करनेवाला मामला सामने आया है जहां शादी टूटने से नाराज लड़के ने लड़की के साथ कुछ ऐसा किया है जिसकी उसकी जिंदगी ही तबाह हो गई है.

    पढ़ें हारान करनेवाली वजह

    बताया जा रहा है कि परिवार वालों की मर्जी से 22 साल की युवती की शादी उसके ही रिश्ते में एक लड़के से तय हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद लड़की को जब इस बात का पता चला कि लड़का एचआईवी पॉजिटिव है तो परिवार वालों ने अपनी बेटी की शादी उसे लड़के से तोड़ दी, इस बात से लड़के को इतनी ज्यादा तकलीफ हुई कि उसने लड़की के साथ कुछ ऐसा किया जिसका किसी को भी को अंदाजा भी नहीं था.

    पढ़ें कहा का है पूरा मामला

    दरअसल यह पूरा मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां 22 साल की एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है लेकिन इसके पीछे की वजह जब आप जानेंगे तो और ज्यादा हैरान हो जाएंगे बताया जा रहा है कि लड़की से शादी टूटने के गुस्से में लड़के ने अपने एचआईवी संक्रमित खून को लड़की के अंदर इंजेक्ट कर दिया, इस बात से लड़की इतना ज्यादा परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या करने की सोच ली और फांसी के पंखे पर झूल गई. बताया जा रहा है कि युवती की नानी ने जब घर में पंखे से लटका हुआ अपने नातिन  को देखा तो घबरा गई और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी वहीं एक सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है.

    आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सुसाइड नोट और पुलिस के मुताबिक आरोपी और पिता आपस में रिश्तेदार थे दोनों की शादी तय की गई थी सितंबर में जांच के दौरान युवक एचआईवी पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया गया लेकिन लड़का चाहता था कि उसी लड़की से उसकी शादी हो, इसलिएउसने अपने संक्रमित खून का इंजेक्शन लड़की को लगाया दिया तभी जब वह भी एचआईवी पॉजिटिव हो जाएगी तो उससे दुसरा कोई शादी नहीं करेगा. बताया जा रही है कि लड़के ने कहा कि तुम मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं हो सकतीय.... मैं तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा.....इस बात से आहत लड़की ने आत्महत्या करने का फैसला लिया.फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news