ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते समय इन चीजों को किया नजर अंदाज, तो पड़ सकता है भारी

    अगर आप भी मेकअप के शौकीन हैं, तो अब थोड़ा सतर्क होने की आपको जरूरत है. अक्सर बहुत से लोग मेकअप प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट तो जरूर चेक करते हैं, लेकिन जिस चीज से वह मेकअप करते है उसे भूल जाते है यानी मेकअप ब्रश उसे नजरअंदाज कर देते हैं.

    ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते समय इन चीजों को किया नजर अंदाज, तो पड़ सकता है भारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अगर आप भी मेकअप के शौकीन हैं, तो अब थोड़ा सतर्क होने की आपको जरूरत है. अक्सर बहुत से लोग मेकअप प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट तो जरूर चेक करते हैं, लेकिन जिस चीज से वह मेकअप करते है उसे भूल जाते है यानी मेकअप ब्रश उसे नजरअंदाज कर देते हैं. यही लापरवाही आपकी स्किन के लिए खराब कर सकती है.

    दरअसल, मेकअप ब्रश में समय के साथ धूल, तेल, पसीना और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. जब हम बिना साफ किए बार-बार उसी ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, तो ये कीटाणु सीधे हमारी त्वचा के संपर्क में आते हैं. इससे पिंपल्स, रैशेज, स्किन इरिटेशन और यहां तक कि इंफेक्शन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. कई बार लोग समझ नहीं पाते कि उनकी त्वचा अचानक क्यों खराब हो रही है, और वे इसका दोष मेकअप प्रोडक्ट्स या उनकी क्वालिटी पर डाल देते हैं, जबकि असली वजह गंदे ब्रश हो सकते हैं.

    एक और आम गलती यह है कि लोग सालों तक एक ही मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करते रहते हैं. समय के साथ ब्रश के ब्रिसल्स खराब हो जाते हैं और उनमें जमा गंदगी आसानी से साफ भी नहीं हो पाती. ऐसे ब्रश न सिर्फ स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि मेकअप का फिनिश भी खराब कर देते हैं. इसलिए यह जरूरी है कि ब्रश की साफ-सफाई के साथ-साथ समय-समय पर उसे बदलना भी चाहिए.

    मेकअप ब्रश को कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर साफ करना चाहिए. अगर आप रोजाना मेकअप करते हैं, तो ब्रश को और भी नियमित रूप से साफ करना बेहतर होता है. ब्रश साफ करने के लिए हल्के शैम्पू या विशेष ब्रश क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ब्रश को साफ करने के बाद उसे अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है, ताकि उसमें नमी न रह जाए, क्योंकि नमी बैक्टीरिया के बढ़ने का कारण बन सकती है.

    इसके अलावा, अपने मेकअप ब्रश को किसी और के साथ शेयर करने से भी बचना चाहिए. इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है. हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए अपने पर्सनल ब्रश का इस्तेमाल ही सुरक्षित माना जाता है. अगर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं, तो सिर्फ महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदना ही काफी नहीं है. उनकी सही देखभाल और इस्तेमाल के साथ-साथ मेकअप ब्रश की नियमित सफाई भी उतनी ही जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकती है और आपका मेकअप भी हमेशा बेहतरीन नजर आएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news