Weather Alert:आज से अगले 3 दिनों तक झारखंड में बदला रहेगा मौसम, कड़क धूप की वजह से चढ़ेगा पारा 

    Weather Alert:आज से अगले 3 दिनों तक झारखंड में बदला रहेगा मौसम, कड़क धूप की वजह से चढ़ेगा पारा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में बन रहे नमी और चक्रवाती परिसंचरण की वजह से सीधा असर झारखंड पर देखने को मिल रहा है.जहां पिछले एक सप्ताह से हो रहे बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली थी, लोगों को गर्मी से राहत भी मिली थी वहीं एक बार फिर 24 मार्च से मौसम साफ हो चुका है. पिछले कुछ घंटों के दौरान झारखंड के तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आज 25 मार्च को भी झारखंड का मौसम साफ रहेगा जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को गर्मी का एहसास होगा.

    आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग के मुताबिक 25 मार्च से 27 मार्च तक झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जहां कड़क धूप की वजह से गर्मी से लोगों का पसीना छूटेगा.आज से अगले तीन दिन तक झारखंड के तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.हालांकी 27 मार्च के बाद एक बार फिर झारखंड का मौसम करवट लेगा. 27, 28 और 29 मार्च को झमाझम बारिश होगी तो वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

    27 मार्च से बारिश की संभावना

    27 और 28 मार्च को झारखंड के अधिकांश जिलो में गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.जिससे एक बार फिर झारखंड के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी हलांकि उत्तर-पूर्वी इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा रहेगा.वही 29 मार्च के बाद एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव होगा और मौसम साफ हो जाएगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.



    Related News