राजधानी में अपराधी बेखौफ, BIT इलाके में रातभर में दो पेट्रोल पंप से उड़ा ले गए 2 लाख रुपये

    राजधानी में अपराधी दिन-ब-दिन बेखौफ होते जा रहे हैं. पहले पुंदाग स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती की घटना हुई. वहीं बीती देर रात रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग आधा दर्जन अपराधी बाइक और कार से पहुंचे और हथियार के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को डराकर नकदी लूट कर फरार हो गए. पहली घटना में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपये से अधिक नकदी लूट ली, जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से लगभग दो हजार रुपये लेकर भाग निकले.

    राजधानी में अपराधी बेखौफ, BIT इलाके में रातभर में दो पेट्रोल पंप से उड़ा ले गए 2 लाख रुपये

    रांची (RANCHI): राजधानी में अपराधी दिन-ब-दिन बेखौफ होते जा रहे हैं. पहले पुंदाग स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती की घटना हुई. वहीं बीती देर रात रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग आधा दर्जन अपराधी बाइक और कार से पहुंचे और हथियार के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को डराकर नकदी लूट कर फरार हो गए. पहली घटना में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपये से अधिक नकदी लूट ली, जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से लगभग दो हजार रुपये लेकर भाग निकले. इस घटना से इलाके में डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया है.

    बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरी जांच शुरू कर दी गई. उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है और पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

    पुलिस का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोल पंपों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और आसपास के सभी पेट्रोल पंपों और दुकानों से भी सुराग जुटाए जा रहे हैं. 

    स्थानीय लोग भी इस घटना से परेशान हैं और उन्होंने प्रशासन से पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

    यह मामला राजधानी रांची में रात के समय बढ़ती हुई अपराध दर की चिंता को फिर से सामने लाता है, और पुलिस प्रशासन की तत्परता पर भी सवाल खड़ा करता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news