Weather Alert: आज महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए ताजा अपडेट

    Weather Alert: How will the weather be on Mahashivratri today, know the latest updates। Weather Alert: आज महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. जिससे लोग काफी ज्यादा कन्फ्यूज है तो कुछ लोगों को परेशानी भी हो रही है.कुछ जिलों में ठंड तो कुछ जिलों में गर्म मौसम के इस अंतर की वजह से झारखंड के लोगों की तबीयत खराब हो रही है.मौसम विभाग का कहना है कि यह सब कुछ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है.एक तरफ जहां कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच चुका है तो कुछ जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है.

    आने वाले अगले पांच दिनों के अंदर चढ़ेगा पारा

    मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में वृद्धि होगी.जिससे धीरे-धीरे ठंड की विदाई होने लगेगी.एक तरफ जहां उत्तर-पश्चिम जिलों जैसे पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.तो वही जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे जिलों में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है.कुछ जिलों में बिना कंबल के काम नहीं चल रहा है तो कुछ जिलों में लोगों को साल स्वेटर कंबल की जरूरत भी नहीं पड़ रही है.

    कैसा रहेगा महाशिवरात्रि पर मौसम का हाल

    विभाग का कहना है कि आज यानि महाशिवरात्रि के दिन भी झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जहां कुछ जिलों में ठंड कुछ जिलोंमें गर्मी का एहसास होगा.मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और खासकर सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों को सावधान रहना है.ताकी सर्दी बुखार और मौसमी बिमारी से उनकी परेशानी ना बढ़े.इसके साथ खेतों में काम करने वाले किसानों को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news