गढ़वा (GARHWA) : झारखण्ड के गढ़वा शहर के नामचीन होटलों में हुई छापेमारी. बिना इंट्री 14 जोड़े लड़का-लड़की को पुलिस ने बरामद किया. सभी के पास से अवांछित सामान भी बरामद किया गया. तीन होटल को सील किया गया. एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छापेमारी किया गया जिससे शहर में होटल मालिकों के बीच हड़कंप मच गया.
महानगरो के तर्ज पर अब गढ़वा जैसे छोटे शहरों मे भी देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है. इसके चपेट मे नाबालिग बच्चे बच्चियां से लेकर युवक और युवतियाँ भी शामिल है. दरसल गढ़वा सदर थाने की पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली की शहर के कई होटलो मे इनदिनों देह व्यापार का अवैध धंधा खूब फल फूल रहा है. जिसके बाद एक होटल मे ज़ब छापेमारी की गई तो नाबालिग लड़के और लड़कियां मिलने से सबूत और पुख्ता हो गया.
फिर क्या था पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी जिसके बाद एक टीम बनी जिसमे एसडीपीओ गढ़वा, डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर एवं भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ज़ब शहर के चार होटलो की जाँच की गई तो एक होटल से आठ जोड़े युवक-युवतियाँ को पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर पकड़ा जबकि शहर के रंका रोड दानरो नदी पूल के पास स्थित एक होटल तीन जोड़ो को बरामद किया गया. इस तरह कुल 14 जोड़े लड़का -लड़की को पुलिस पकड़ी और सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई.वहीं तीन होटल को शील करते हुए कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई.
मौके पर एसडीपीओ और एसडीएम ने कहा की सदर थाने की पुलिस को सुचना मिली थी की शहर के होटलो में बिना कागजात इंट्री के रूम दिया जा रहा है इसमें पुलिस को संदेह हुआ की कंही देह व्यापार का मामला तो नहीं जिसके बाद छापेमारी की गई तो तीन होटल से कुल 14 जोड़े लड़का लड़का बरामद किया गया है जिसमे कुछ नाबालिग है जिसकी जाँच की जा रही है वहीं होटल को सील कर दिया गया है और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है इसकी तहकीकात कर हम प्राथमिकी दर्ज करेंगे और आगे की कार्रवाई होगी.
रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+

