रांची : झारखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य के तीन तीरंदाजी कोचों का चयन स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन स्थित वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित World Archery Level-1 Coaches Seminar (14–21 मार्च 2026) के लिए हुआ है. चयनित कोचों में अमरजीत दुबे (AIPSCB, झारखंड), कमलेश महतो (SAJHA, झारखंड) तथा मुकेश तुरी (जिंदल स्टील, झारखंड) शामिल हैं.
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है चयन
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देश के विभिन्न राज्यों एवं विभागों से कुल 26 कोचों का चयन कई चरणों की परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है. यह चयन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है तथा इसका प्रायोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा किया जा रहा है.
झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी बधाई
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेहा महतो, सचिव पूर्णिमा महतो तथा वरिष्ठ कोच हरेंद्र सिंह, बी. एस. राव, प्रकाश राम और सिसिर महतो ने तीनों कोचों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं.
यह अवसर नए कीर्तिमान स्थापित करने में सहायक होगा
उन्होंने कहा कि यह चयन कोचों की लगन, समर्पण और तीरंदाजी के प्रति उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह अवसर झारखंड की तीरंदाजी को नई दिशा देगा और भविष्य में कई नए कीर्तिमान स्थापित करने में सहायक होगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+


