धनबाद के भगवती अलंकार में सेंधमारी, लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी

    धनबाद के भगवती अलंकार में सेंधमारी, लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी
    धनबाद : जिले में चोर जेवलरी शॉप को अपना निशाना बना रहे है. बाघमारा थाना क्षेत्र के हरिणा बाजार स्थित भगवती अलंकार सोना-चांदी की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 25 लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया.बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और आराम से पूरी दुकान खंगाल कर फरार हो गए.

    सोने,चांदी और नगदी की चोरी

    सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवरात गायब थे. दुकानदार के अनुसार चोर करीब 6 किलो चांदी, 75 ग्राम सोना और लगभग 60 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए. घटना के बाद हरिणा बाजार के व्यापारियों में भारी आक्रोश है. कारोबारियों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस की गश्ती और निगरानी नदारद है.

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढीली कार्यशैली के कारण ही चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो बाजार के सभी व्यापारी सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने को मजबूर होंगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news