जमशेदपुर से ठग गिरफ्तार,विदेश भेज कर साइबर फ्रॉड का जबरन करता था काम  

    जमशेदपुर से ठग गिरफ्तार,विदेश भेज कर साइबर फ्रॉड का जबरन करता था काम  |Scammer arrested from Jamshedpur; forced to commit cyber fraud by sending people abroad

    रांची(RANCHI)झारखडं CID ने एक अंतर्राष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध का खुलासा किया है.जिसका लिंक जमशेदपुर से जुड़ा है.इस मामले में एक आरोपी की गिरफ़्तारी आज़ाद नगर से की गयी.जाँच में जानकारी मिली की झारखण्ड और अन्य राज्यों से लोगो को नौकरी के नाम पर विदेश भेजने का धंधा चल रहा है.विदेश भेजने के बाद जबरन फ्रॉड कराने का काम किया जाता था.ऐसे कई मामले CID के पास पहुंचे जिसमें अब बड़ी कार्रवाई की है.

    CID की ओर से बताया गया कि संभावित नौकरी के नाम पर युवको को बैंकॉक थाईलैंड भेजा जाता था.वहां KK पार्क स्तिथि साइबर स्कैम कम्पाउंड में मानव तस्करी कर भेजने की जानकारी मिली। वहां उन्हें भेजने के बाद जबरन साइबर अपराध की गतिविधि में लगाया जाता था.CID ने इस मामले को दर्ज कर जाँच शुरू की.जिसमें जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र से जमशेदपुर पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए सरताज अलाम को गिरफ्तार किया गया.

    इससे पूछताछ में कई खुलासे हुए.आरोपी झारखण्ड से युवाओं को अच्छी नौकरी का लालच देकर विदेश भेजता था फिर इसके बाद वहां फ्रॉड का काम में जबरन लगाया जाता.विदेश में निवेश ,डिजिटल अरेस्ट  और अन्य साइबर से जुड़े काम में लगाया जाता.

    इस मामले में अपराध अनुसन्धान विभाग आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.जिसमें अन्य और भी लोगों की गिरफ़्तारी होने की सम्भवना है.

    CID ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी इस तरह से विदेश भेजता है या फिर कोई ठगी का शिकार बनाने की कोशिश करता है तो वैसे लोगों की जानकारी 1930 या फिर अपने नजदीकी साइबर थाना में जरूर दे.जिससे आप फ्रॉड होने से बच सके.