गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, भेंट की ‘दिशोम गुरु’ संग ऐतिहासिक तस्वीर

    Former Gujarat CM Shankar Singh Vaghela met Chief Minister Hemant Soren and presented a historical photo with 'Dishom Guru' |

    रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक अहम शिष्टाचार मुलाकात की है. वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक विशेष और यादगार तस्वीर भेंट की. उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उस दौर की है, जब वे और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन एक ही कार्यकाल में साथ-साथ सांसद थे. इस तस्वीर को उन्होंने उस ऐतिहासिक राजनीतिक समय की निशानी बताते हुए मुख्यमंत्री को सौंपा है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व की तस्वीर के लिए वाघेला का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसी तस्वीरें न सिर्फ व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करती हैं, बल्कि देश की राजनीति के महत्वपूर्ण पड़ावों की भी याद दिलाती हैं. यह तस्वीर उस दौर की गवाही है, जब अलग-अलग राज्यों के नेता संसद में साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर काम कर रहे थे.

    इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, साथ ही विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद रहे.