साहिबगंज(SAHIBGANJ): पुलिस ने गंगा नदी किनारे मिली महिला के शव के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल शेख को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 5 अप्रैल को उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसी ने महिला की हत्या की थी. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है. साक्ष्य जुटाने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
दरअसल 2 अप्रैल को गंगा नदी के किनारे एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. इस संबंध में राधानगर थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई और तकनीकी स्तर पर साक्ष्य जुटाए और आरोपी तक पहुंचे और फिर गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरे मामले का खुलासा राधानगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विमलेश कुमार त्रिपाठी ने किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझा लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


