धनबाद: मुनीडीह क्लोरीन गैस हादसा में मौत का आंकड़ा हुआ 4, आज एक और शव हुआ बरामद

    Dhanbad news:पुटकी थाना अंतर्गत मुनीडीह ओपी क्षेत्र के कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) में क्लोरीन गैस रिसाव मामले में सोमवार को एक और शव बरामद किया गया.इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है

    धनबाद: मुनीडीह क्लोरीन गैस हादसा में मौत का आंकड़ा हुआ 4, आज एक और शव हुआ बरामद

    धनबाद (DHANBAD): पुटकी थाना अंतर्गत मुनीडीह ओपी क्षेत्र के कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) में क्लोरीन गैस रिसाव मामले में सोमवार को एक और शव बरामद किया गया. इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. नए मृतक की पहचान 35 वर्षीय वसीम अंसारी, निवासी केंदुआडीह राजपूत बस्ती के रूप में हुई है. वसीम का शव प्लांट की बाउंड्री से करीब 20 मीटर दूर पूर्वी छोर स्थित जंगल में औंधे मुंह पाया गया.

    पहले ही हो चुकी है तीन लोगों की मौत

    हादसा शनिवार रात उस समय हुआ, जब करीब 15 युवक बंद पड़े प्लांट में लोहा चोरी करने घुसे थे.गैस कटर से क्लोरीन गैस से भरी लोहे की टंकी काटते ही तेजी से गैस का रिसाव होने लगा.रिसाव इतना तेज था कि देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई और कई युवक बेहोश होकर गिर पड़े. उसी रात संजय यादव (केंदुआ), आनंद ताम्रकार उर्फ़ भोंदा (केंदुआ) और अजहरुद्दीन (लोयाबाद) के शव मिले थे.गैस का असर आधा किलोमीटर दूर तक पहुंचा.कपालघाट पंप हाउस में तैनात सीआईएसएफ के तीन जवान—दर्शन सिंह, विपिन कुमार और ज्ञान सिंह—साथ ही बीसीसीएल कर्मी पूना बाउरी व आउटसोर्स कर्मी दुनिया लाल सिंह भी बेहोश हो गए. सभी का इलाज सेंट्रल अस्पताल में चल रहा है.

    पढ़े मामले पर पुलिस ने क्या कहा 

    बताया जा रहा है कि प्लांट वर्षों से बंद है और परिसर में ओएनजीसी के साथ मिथेन गैस टेस्टिंग का काम चल रहा है. प्लांट की पिछली चहारदीवारी टूटी होने से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं और चोर इसी रास्ते से अंदर घुसे थे.वहीं इस मामले में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि बंद पड़े प्लांट में चोर लोहा काटने गए थे और इसी दौरान उन्होंने गैस भरी टंकी को काट दी, जिससे क्लोरीन गैस फैल गई। इसी जहरीली गैस की चपेट में आकर लोगों की मौत हुई और कुछ लोग बेहोश हो गए. एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news