आधी रात रांची में तांडव मचाने वाले कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली,एक गिरफ्तार 

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची की सड़को पर रात होते ही कार सवार कुछ बदमाश फर्राटे भरने लगते है.शहर में  पैदल चल रहे लोगों को कुचलने से भी परहेज नहीं करते. एक ऐसा ही मामला देर रात रांची में देखने को मिला. जहाँ स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पहले एक युवक पर गाड़ी चढ़ा दी.उसके बाद उसे गाड़ी में बैठा कर डिवाइडर से टकराया और फिर जब गगा की वह खत्म हो गया तो उसे खटाल के पास गाड़ी से फेक दिया.लेकिन फिर कचहरी चौक के पास किन्नरों के साथ झड़प हो गयी और एक किन्नर का पैर टूट गया.जिसके बाद जब कर बवाल हुआ और पुलिस पहुँच गयी.लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ा कर मारने की कोशिश की.ग़नीमय रही की पुलिस बाल बाल बच गयी.जिसके बाद 9 राउंड गोली चली.

    पूरा मामला क्या है 

    बताया जा रहा है कि एक काली रंग की स्कॉर्पिओ में सवार  गुल्फाम और इम्तियाज़ नामक युवक शहर में रात भर उत्पात मचाते रहे. पहले पिस्का मोड़ के पास एक बंटी नामक  युवक को रौंद दिया.फिर घायल युवक को गाड़ी में बैठाया और गाड़ी से बहार उसका शरीर लटका कर डिवाइडर में टकराया.जब उन्हें लगा की वह मर गया इसके बाद नाना बाबा खटाल के पास उसे गाड़ी से फेक कर आगे बढ़ गए.इस दौरान कचहरी चौक पर गाड़ी सावर बदमाशों ने फिर एक किन्नर को रौंद दिया.जिसमें उसका पैर टूट गया.घायल बंटी और किन्नर का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. 

    घटना रात दो बजे की 

    कचहरी चौक पर दुर्घटना के बाद जब गाड़ी सवार बदमाश और किन्नरों ने झड़प हुई.इसकी सुचना पुलिस को मिली.घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली  DSP  प्रकाश सोय के साथ कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे.जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची गाड़ी सवार बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढाने की कोशिश की.जिसमें पुलिस अधिकारी बाल बाल बच गए.और गाड़ी सवार बदमाश भागने लगे.

    पुलिस ने किया पीछा 

    कचहरी की ओर से बदमाश तेज गति से गाड़ी भगाते हुए माण्डर की ओर निकले.जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया और गाड़ी को माण्डर के पास किसी तरह रोकवाया.लेकिन फिर पुलिस को रौंदने की कोशिश की गयी.जिसके बाद पुलिस ने आत्म रक्षा में  9 राउंड गोली चलाई.जिसमें एक गोली इस्तियाक को गोली लगी है.जिसे पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है.  

    कौन है गुलफाम और इस्तियाक 

    बताया जा रहा है कि गुलफाम और इस्तियाक के खिलाफ कई मुक़दमे रांची के अलग अलग थाना में दर्ज है.नगड़ी दंगा में भी दोनों आरोपी थे और पुलिस ने जेल भेजा था.



    Related News