फगुआ के गीत पर झूम रहा झारखंड,भाजपा दफ्तर में नेताओं ने मनाई ऐसी होली

    फगुआ के गीत पर झूम रहा झारखंड,भाजपा दफ्तर में नेताओं ने मनाई ऐसी होली
    होली की  धूम पूरे झारखंड में है. हर तरफ रंग अबीर में लोग रंगे है. हर आम और खास आज रंग में सराबोर है. इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं ने जमकर होली खेली. नेता प्रतिपक्ष के साथ हर कोई एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर होली की बधाई दी है.

    रांची(RANCHI):  होली की  धूम पूरे झारखंड में है. हर तरफ रंग अबीर में लोग रंगे है. हर आम और खास आज रंग में सराबोर है. इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं ने जमकर होली खेली. नेता प्रतिपक्ष के साथ हर कोई एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर होली की बधाई दी है.

    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी झारखंड समेत देश वासियों को होली की बधाई दी. उन्होंने कहा कि होली के पर्व में आपसी दुश्मनी खत्म हो जाती है और सब कोई इस रंग में रंगा दिखता है. आज हर तरफ खुशियों का रंग दिख रहा है. जहां सब एक तरह से रंग में रंगे है.

    वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम का पर्व है. सभी एक साथ इस पर्व को मानते है और एक रंग में रंगे हुए दिखते है. उच नीच गरीब आमिर सब एक साथ होली का पर्व मना रहे है. उन्होंने झारखंड के लोगों को होली की बधाई दी है.

    भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने भी सभी को होली की बधाई देते हुए आपसी प्रेम के साथ रंगों का त्योहार मनाने की बात कही उन्होंने कहा कि इस पर्व में दूरी खत्म हो जाती है किसी से दुश्मनी नहीं होती. सब बस फगुआ गीत पर झूमते है.               


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news