TNP desk: धनबाद सहित झारखंड और बिहार में पूरे उत्साह के साथ होली का त्यौहार मनाया जा रहा है. हुड़दंगियों पर विशेष पुलिस की नजर है. प्रशासन और पुलिस की कड़ी नजर में होली मन रही है. 2026 में होली का उत्साह चरम पर है.
होली खेलने वालों की टोली घर से निकलकर सड़कों पर आ गई है .हर्बल रंगों का ज्यादा प्रभाव दिख रहा है. धनबाद में तो इस साल पारंपरिक होली गीतों की गूंज रही. जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए. सामाजिक संगठनों ने भी अलग से कार्यक्रम आयोजित किया और लोगों को होली की शुभकामनाएं दी.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली की शुभकामना देते हुए कहा है कि होली के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं और जोहार. रंगों का यह त्यौहार प्रेम भाईचारे और मिलजुल कर रहने का संदेश देता है. यह पर्व हमें एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने और रिश्तो को और मजबूत बनाने की भी प्रेरणा देता है. होली का यह शुभ दिन आपके जीवन में खुशहाली, नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आए.
रंगों का यह उत्सव हर घर में सुख समृद्धि लाए. आप सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं.
दूसरी ओर बिहार के चर्चित नेता लालू प्रसाद यादव ने होली की शुभकामना देते हुए कहा है कि आप सबों को होली की मुबारकबाद. होली के पावन अवसर पर पावन रंगों में रंगे अपने जीवन के अनुभव और सेवा का संकल्प आपके चरणों में अर्पित करता हूं.संघर्ष की धूप में तप कर जो कुछ भी मैंने सीखा, वह यह है कि इंसान का सबसे सच्चा रंग उसका मानवता के प्रति समर्पण होता है.
आइए इस होली, हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का वचन दोहराएं. रिश्तों, नाते, भाईचारे और भविष्य के उज्जवल सपनों और मानवता की भलाई वाले रंग अपनाए तथा एक दूसरे पर बस यही एक रंग चढ़ाए. मेरी कामना है कि आपके घर में खुशियों का रंग बरसे. समाज में सेवा, सद्भाव और सुख का रंग कभी फीका न पड़े .आप सभी को होली की शुभकामनाएं.
रिपोर्ट : धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


