गैस संकट से ऑटो ठप, किस्त के दबाव में चालक, सामने भूखे मरने की समस्या

    Sahibganj news:साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड में LPG और CNG गैस की गंभीर किल्लत के खिलाफ सोमवार को सैकड़ों ऑटो चालकों ने सड़क पर उतरकर विरोध मार्च निकाला.इस दौरान चालकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की

    गैस संकट से ऑटो ठप, किस्त के दबाव में चालक, सामने भूखे मरने की समस्या

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड में LPG और CNG गैस की गंभीर किल्लत के खिलाफ सोमवार को सैकड़ों ऑटो चालकों ने सड़क पर उतरकर विरोध मार्च निकाला.इस दौरान चालकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया.प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों का कहना है कि पिछले एक महीने से गैस की उपलब्धता लगभग ठप है,जिसके कारण उनके ऑटो घरों के बाहर खड़े है और वे रोजी-रोटी कमाने में पूरी तरह असमर्थ हो गए है.इस स्थिति ने उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है.

     किस्त के दबाव में चालक

    चालकों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें ब्लैक में CNG खरीदनी पड़ रही है, जहां कीमतें दोगुनी तक पहुंच गई है ऐसे में कमाई तो दूर, गाड़ी चलाना भी घाटे का सौदा साबित हो रहा है. कई चालकों ने कहा कि आमदनी बंद होने के बावजूद फाइनेंसर लगातार किस्त जमा करने का दबाव बना रहे है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है.

     ऑटो चालकों के सामने भूखे मरने की समस्या

    आक्रोशित चालकों ने कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उनका जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा उन्होंने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से हाथ जोड़कर अपील की कि जब तक गैस की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक ऑटो की किस्त वसूली पर रोक लगाई जाए साथ ही, चालकों ने CNG और LPG की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है,ताकि उचित दर पर गैस उपलब्ध हो सके और वे फिर से अपने वाहनों का संचालन शुरू कर सकें.प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news