Follow up : धनबाद फायरिंग में एक को गोली मारी गई,दूसरे को पीट कर घायल किया गया,रांची नंबर की कार बरामद 

    Follow up : धनबाद फायरिंग में एक को गोली मारी गई,दूसरे को पीट कर घायल किया गया,रांची नंबर की कार बरामद

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के शहीद चौक पर बुधवार की रात जिस दबंगता से फायरिंग की गई है, यह पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है. हालांकि मामला कोयले के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है.एक युवक को तो ताबड़तोड़ गोलियां मारी गई, जबकि दूसरे को पीट कर घायल कर दिया गया. मतलब साफ है कि हमलावर सब कुछ ठान कर पहुंचे थे. जिस युवक को गोली लगी है, उसका नाम मनीष सिंह बताया गया है .जबकि घायल का नाम चंदन पासी बताया जाता है .चंदन पासी को पीट कर पीट कर घायल कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की रात एक होटल के पास से दो वाहन तेज रफ्तार से गुजरते देखे गए. इस दौरान वहां गोली चलने की आवाज आई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. 

    होटल और दुकानों में भगदड़ मच गई

    घटना के बाद होटल और दुकानों में भगदड़ मच गई. कारोबारी धड़ाधड़ अपनी दुकान बंद कर वहां से निकलने लगे. मनीष सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि कोयले के कारोबार से जुड़ा है और दूसरा घायल रांची नंबर की कार से आया था .कार में कुछ अन्य लड़के भी थे. उसके बाद विवाद हुआ. फिर गोलीबारी हुई. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. 

    खिड़की पर तीन गोलियों के निशान मिले है

    जानकारी के अनुसार घटना के बाद मनीष सिंह के साथ आए लड़के बरवा अड्डा में गाड़ी छोड़कर चले गए. बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा जीटी रोड सर्विस लेन से पुलिस ने पंकज कुमार के नाम से रजिस्टर्ड गाड़ी को जब्त किया है. कार की ड्राइविंग सीट की खिड़की पर दो और पीछे की खिड़की पर तीन गोलियों के निशान मिले है. अंदर ड्राइविंग सीट पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं. लोगों ने शीशे पर गोली के निशान और अंदर खून देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है. 

    छाती में भी गोली लगने की बात कही जा रही है 

    जानकारी के अनुसार मनीष सिंह की बाई जांघ में गोली लगी है. छाती में भी गोली लगने की बात कही जा रही है .जबकि चंदन पासी को रॉड से मार कर घायल किया गया है .घायल होने के बावजूद मनीष सिंह साहस दिखाते हुए खुद ही गाड़ी चला कर घटनास्थल से निकल गया. अन्यथा उनकी जान जा सकती थी. वह तेज रफ्तार से गाड़ी भगाते हुए बरवा अड्डा तक पहुंचा और रास्ते में अपने परिचितों को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद उनके परिचित मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए पहले अशर्फी अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. वहीं चंदन पासी को इलाज के लिए निश्चितपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news