दुमका:हंसडीहा - गोड्डा रेल लाइन पर सनसनीखेज घटना, ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

    दुमका:हंसडीहा - गोड्डा रेल लाइन पर सनसनीखेज घटना, ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

    दुमका(DUMKA):दुमका जिला के हंसडीहा गोड्डा रेल लाइन पर शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के बबनखेता और चोरबटीया गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के शव रेलवे ट्रैक पर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पड़े मिले. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों युवक एक ही ट्रेन से कटे हैं या अलग अलग ट्रेनों से.

    दोनों शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है

    घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है. दोनों शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने और शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

    इलाके में सनसनी

    इस घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    रिपोर्ट-पंचम झा



    Related News