झारखंड में 15 नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखे लिस्ट

    झारखंड में 15  नवप्रोन्नत  IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखे लिस्ट
    झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 15 नवप्रोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना

    रांची(RANCHI): झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 15 नवप्रोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर अधिसूचना जारी की है. आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अगले निर्देश तक अलग-अलग विभागों और पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है.

    जारी सूची के मुताबिक अधिकारियों की पोस्टिंग इस प्रकार की गई है:

    • दिलेश्वर महतो को गुमला में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद बनाया गया है.
    • इश्तियाक अहमद को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
    • विधानन्द शर्मा पंकज को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
    • संगीता लाल को परिवहन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.
    • रोबिन टोप्पो को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है.
    • नयन तारा केरकेट्टा को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है.
    • अरुण कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है.
    • आलोक शिकारी कच्छप को खूंटी में समेकित जनजाति विकास अभिकरण का परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है.
    • अनिलसन लकड़ा को योजना एवं विकास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.
    • नागेंद्र पासवान को पूर्वी सिंहभूम में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद के रूप में तैनात किया गया है.
    • सुबोध कुमार को संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
    • आशिष प्रकाश को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग में निदेशक बनाया गया है.
    • नीरज कुमार सिंह को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.
    • जुल्फीकार अली को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.
    • अर्चना मेहता को राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news