वीर सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने परिवार से की मुलाकात

    वीर सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने परिवार से की मुलाकात

    सरायकेला (SARAIKELA): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के दिवंगत पोते वीर सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के कई प्रमुख नेता पहुंचे. शोक की इस घड़ी में राजनीतिक और सामाजिक जगत के दिग्गजों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उन्होंने चंपाई सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और इस कठिन समय में सरकार परिवार के साथ खड़ी है.

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का निधन अत्यंत पीड़ादायक है. मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

    इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे. उन्होंने दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की. अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह क्षति केवल परिवार की नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की है.

    वहीं उद्योग जगत से भी संवेदना व्यक्त की गई. आरएसबी ग्लोबल के चेयरमैन एस. के. बेहरा ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को नमन किया. उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से परिवार को संबल देने की प्रार्थना की.

    श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरे परिसर में शोक और संवेदना का वातावरण बना रहा. उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर वीर सोरेन को याद किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की.

    रिपोर्ट : बीरेंद्र मण्डल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news