BIG BREAKING: हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क पर दुर्घटना,एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल  

    BIGBREAKING: Accident on Haidernagar-Japla main road, one dead, two seriously injured । हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क पर दुर्घटना,एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

    पलामू(PALAMU):जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में एक राहगीर की जान चली गई. जबकि बाइक सवार दो युवक घायल है. घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर और चौकड़ी मोड़ के बीच की है.

    घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा और हैदरनगर थाना को मामले की जानकारी दी. अस्पताल में एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.  जबकि बाइक सवार दोनों युवक का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है.

     मृतक की पहचान कुकही गांव निवासी मुकेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में हुई है.  वहीं घायल निमियादोर, सरगड़ा गांव निवासी विक्की कुमार और मुमताज अंसारी 27 साल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल इनकी हालत खतरे से बाहर है.

    स्थानीय लोगों के मुताबिक निरंजन घर से बाहर सड़क पर टहलने के लिए निकला था. तभी तेज रफ्तार बाइक से उसे टक्कर मारी दी. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गाँव में मातम का माहौल है.       



    Related News