BREAKING: जमशेदपुर में घायल कारोबारी की अस्पताल में मौत,थाना के बगल में अपराधियों ने मारी थी गोली  

    BREAKING: Injured businessman dies in hospital in Jamshedpur; criminals shot him near police station|BREAKING: जमशेदपुर में घायल कारोबारी की अस्पताल में मौत,थाना के बगल में अपराधियों ने मारी थी गोली

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर में अपराधियों के तांडव से कारोबारियों में डर और दहशत का माहौल है. बुधवार की दोपहर अपराधियों ने फल कारोबरी को गोली मार दी. जिसमें उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन  घायल फल व्यापारी कन्हैया यादव की  इलाज के दौरान हुई टीएमएच में मौत हो गई.  बता दे कि अपराधियों ने गोलमुरी थाना से महज 10 मीटर कनहैया को गोली मार दी थी.  घटना जे बाद  परिजनों में  आक्रोश है. परिजन अपराधियों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग कर रहें हैँ.  

    बता दे कि गोलमुरी थाना से महज 10  कदम की दुरी पर प्ले ग्राउंड के पास अज्ञात अपराधियों ने एक कन्हैया यादव नामक युवक को गोली  मार दी थी. जिसमें वह घायल हो गए. गंभीर अवस्था मे कन्हैया को टीएमएच अस्पताल मे भर्ती करवाया गया.  जंहा उनकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. और आगे की कार्रवाई कर रही है.   

    बताया जा रहा हैँ कन्हैया यादव फल का कारोबारी हैँ, वह अपने घर से दुकान के लिए निकला था, उस समय थाना से महज कुछ दुरी पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी.  अपराधियों ने कन्हैया को देखा उसके उपर अंधाधुंध फायरिंग की थी.  जिससे वह गंभीर रूप से घायल होगए.  

     

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा  



    Related News