TNP DESK: मई का महीना बॉलीवुड के लिए बेहद ही खास होने वाला है,क्योंकि अगले महीने यानि की मार्च में कई बड़ी बड़ी अलग जॉनर की फिल्में में रिलीज होने जा रही हैं. इस महीने दर्शकों को कॉमेडी,इंफोरमेटिव ,रोमैन्टिक जैसी कहानिया बड़े परदे पर देखने को मिलेंगी, जिससे एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है.
1.राजा शिवाजी: ये मूवी 1 मई को बड़े परदे पे दिखने वाली है. ये मूवी इस लिए भी और खास है क्यूंकी ये मूवी रितेश देशमुख के द्वारा निर्देशित और अभिनीत हैं और इसमे रितेश की पत्नि जेनेलिया भी है. यह फिल्म सच्ची घटना पे आधारित हैं जो वीर मराठा छत्रपती शिवाजी के ऊपर लिखी गई है.
2.एक दिन: ये रोमैन्टिक ड्रामा मूवी आमिर खान द्वारा निर्देशित की गई है. इस मूवी में हमें मुख्य किरदार में दो कलाकार देखने को मिलेंगे जिनका नाम है जुनैद खान और साई पल्लवी. ये मूवी 1 मई को सिनेमा घरों में आने वाली है. इस मूवी को बेहद रोमांटिक बनाया गया ताकि आज कल के युवा इससे आकर्षित हो सके.
3.दादी की शादी: ये मूवी 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है. इस मूवी में मुख्य किरदार में आपको नीतू कपूर तृप्ति दिमरि और कपिल शर्मा देखने को मिलेंगे. जहां बात कपिल शर्मा की आ गई तो आप समझ गए होंगे यह मूवी देखने के बाद आपकी हंस हंस के पेट जरूर दर्द होने वाली है हालांकि इस मूवी में काफी ज्यादा इमोशन भी ऐड करने की कोशिश की गई है अब देखना यह होगा की ये मूवी कितनी हिट होगी.
4.पति पत्नी और वो 2: यह मूवी 15 मई को रिलीज होगी और इस मूवी में मुख्य किरदार के रूप में आपको आयुष्मान खुराना और सारा अली खान देखने को मिलेंगे यह मूवी भी काफी ज्यादा रोमांटिक और कॉमेडी होने वाली है अब देखना यह होगा की बॉक्स ऑफिस पर इसकी क्या रिकॉर्ड रहेगी.

