200 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला! जानिए किसके टक्कर में है यह फिल्म

    200 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला! जानिए किसके टक्कर में है यह फिल्म

    TNP DESK: अक्षय कुमार की आई नई फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. दूसरे हफ्ते भी फिल्म की कमाई बरकरार है लेकिन बीच-बीच में थोड़ी बहुत गिरावट देखने को मिलती है. आपको बता दे की यह फिल्म 200 करोड रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन  में घुस जाएगी. फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में कमाई में उतार-चढ़ाव जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को फिल्म की कमाई में लगभग 25% की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए. देशभर में 8,800 से ज्यादा शोज होने के बावजूद गिरावट देखने को मिली. अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 124.50 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 147.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

    दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए.


    दूसरे शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.


    दूसरे रविवार को कमाई बढ़कर 12.50 करोड़ रुपये पहुंच गई.


    दूसरे सोमवार को गिरावट के साथ 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.


    फिल्म ने दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. रिलीज के चार दिनों के भीतर ही इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. 13 दिनों में फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 51.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 199.38 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड तक यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. फिल्म को अन्य रिलीज फिल्मों से कड़ी चुनौती मिल रही है, जिनमें ‘माइकल’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ शामिल हैं. इसके बावजूद ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है.



    Related News