रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ के एक्स कनटेस्टेंट ने लिया कंगना से पंगा, जानिए

    रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ के एक्स कनटेस्टेंट ने लिया कंगना से पंगा, जानिए

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : कंगना रनौत का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने नए सीजन के साथ दस्तक देने वाला है. इस शो के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस सीजन ने काफी सुर्खिया बटोरी थी और शो काफी कंट्रोवरसियल भी रहा. इस बार तो शो के शुरू होने के पहले से ही इससे जुड़ी कान्ट्रवर्सी भी शुरू हो गई है. इस बार तो पिछले सीजन के कनटेस्टेंट ने क्वीन से ही पंगा ले लिया है. ये पंगा किसी और ने नहीं बल्कि लॉक अप’ के पहले कंटेस्टेंट्स जीशान खान ने लिया है. उन्होंने कंगना को ‘सो कॉल्ड क्वीन’ कहा इतना ही नहीं उन्होंने आने वाले नए कनटेस्टेंट को कंगना से सलाह लेने के लिए मना किया. जीशान खान की इन बातों से अब कंगना के फैंस भी अब जमकर रिऐक्ट कर रहे है.

    क्या कुछ कहा जीशान ने

    जीशान ने एक इंटरव्यू में ‘लॉक अप 2’ के कंटेस्टेंट्स को एक सलाह दे डाली. जिसमे वो कंगना पर अपनी भरास निकलते हुए नजर आए. जीशान ने सलाह देते हुए कहा कि मैं फ्यूचर कंटेस्टेंट्स को सलाह देना चाहूंगा कि वैसे रहो जैसे तुम हो. यह एक जेल थीम्ड शो है. शो की हमारी ‘सो कॉल्ड क्वीन’ यानि कंगना रनौत को बिल्कुल समझ नहीं आता है कि अंदर क्या चल रहा होता है. उनकी राय काफी बियास्ड होती है. आप अपने आधार पर मजबूत रहें. मेरा विश्वास करो, क्वीन की सलाह कभी मत लेना.”

    ‘लॉक अप 2’ की तैयारी

    ‘लॉक अप 2’ को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. शो के आने से पहले इससे जुड़ी कई बात सामने निकाल कर आ रहीं है. मिली जानकारी के अनुसार इस बार शो में सौन्दर्य शर्मा , उमर रियाज़, और एमीवे बंटाई का नाम शामिल है .  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news