मौनी रॉय और जुबिन नौटियाल का 'दोतारा' हुआ रिलीज, नए गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज

    मौनी रॉय और जुबिन नौटियाल का 'दोतारा' हुआ रिलीज, नए गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल फिर एक बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों म्यूजिक वीडिओ ‘दिल गलती कर बैठा है’ में साथ नजर आए थे. इस गाने को लोगों का काफी प्यार मिला था. ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. लोगों को ये जोड़ी भी काफी पसंद आई थी, अब एक बार फिर दोनों ने कम बैक किया है. इस बार दोनों एक बंगाली गाने में दिखेंगे जिसके बोल है 'दोतारा'. ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है.  मौनी के इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स मिल चुके हैं. इस सॉन्ग वीडियो पर एक्ट्रेस के फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर  रहे हैं.

    मौनी के लुक ने किया दीवाना 

    'दोतारा' सॉन्ग रिलीज हो गया है. इस विडिओ में मौनी बंगाली में गाना गाती नजर आ रही हैं. इस  गाने में मौनी ने फिर से अपने हॉट लुक से लोगों को दीवाना बना दिया है. गाने में आप देख सकते हैं कि इसमें दो अलग-अलग वक्त को दिखाया गया है. पहले गाने में मौनी और जुबिन मॉर्डन एक अलग लुक में नजर आते हैं, वही देखते ही देखते ये गाने में फ्लैश बैक दिखने लगता हैं.  जिसमे मौनी एक राज दरबार में डांस करते दिखती है. ये विडिओ काफी अच्छे से पिक्चराइएज किया गया है. मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने की जानकारी दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news