TNP DESK: मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को खुशखबरी दी. उन्होंने अपने पत्नी और नवजात बेटी की तस्वीर शेर की है. उसे पोस्ट पर उन्होंने लिखा "घर में बरकत आई है अल्हम्दुलिल्लाह दुआओं में याद रखें"
इस खबर के सामने आते ही फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी. वरुण धवन, गौहर खान, मिस्टर फैसु, अवनीत कौर, रणवीर अल्लाहबादिया और अली गोनी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर शुभकामनाएं दीं.
गौरतलब है कि मुनव्वर ने मई 2024 में मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से शादी की थी, जिसे उन्होंने काफी प्राइवेट रखा. यह उनकी दूसरी शादी है. पहली शादी से उनका एक बेटा मिकेल है, जबकि मेहजबीन की पहली शादी से एक बेटी है. अब बेटी के जन्म के बाद दोनों तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं.
एक इंटरव्यू में मुनव्वर ने बताया था कि उन्होंने दूसरी शादी अपने बेटे के भविष्य को ध्यान में रखकर की. उनके मुताबिक, बेटे के साथ समय बिताने के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उसे उनकी ज्यादा जरूरत है, और इसी सोच ने उन्हें यह फैसला लेने के लिए प्रेरित किया.
काम की बात करें तो मुनव्वर को आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के साथ शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ होस्ट करते देखा गया था.

