TNP DESK: पिछले कई वर्षों से वर्ल्ड लाफ्टर डे 3 मई को मनाया जाता है. भारत में कुछ इसका अनोखा रंग देखने को मिलेगा जब The Great Indian Kapil Show का स्पेशल एपिसोड Netflix पर आएगा. लेकिन इस बार फिल्मी या खेल जगत से लोग नहीं बल्कि कॉमेडी के दुनिया से सितारे आ रहे हैं. जिनमे से दो काफी चर्चे में है समय रैना और रणवीर अलाहबादीया. इन दोनों के विवाद 1 साल से चल ही रहे है अब इसमे देखना ये होगा की इनके विवाद के बाद जब ये आमने सामने होंगे तो वो एपिसोड कितना दिलचस्प बन जाएगा.
इस एपिसोड की सबसे बड़ी खासियत इसका दिलचस्प ‘क्रॉसओवर’ है. एक तरफ कॉमेडी के लोकप्रिय चेहरे कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ हंसी का मोर्चा संभालेंगे, तो दूसरी तरफ इंटरनेट की दुनिया के चर्चित नाम समय रैना और रणवीर अलाहबादीया अपनी मौजूदगी से शो में नई ऊर्जा लेकर आएंगे.
यह एपिसोड इसलिए भी खास बन जाता है क्योंकि पिछले कुछ समय से समय रैना और रणवीर अलाहबादीया के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक चर्चा में रही है. एक तरफ रणवीर ने मजाकिया अंदाज़ में “हमारा समय चल रहा है” कहकर बात को हल्का बनाया, तो दूसरी ओर समय ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल Still Alive में चुटकी लेते हुए कई मजेदार टिप्पणियां कीं. यही वजह है कि दर्शकों को अब दोनों को एक ही मंच पर देखने का इंतजार है,जहां मजाक, टकराव और केमिस्ट्री का अनोखा मेल देखने को मिल सकता है.
शो में मनोरंजन का स्तर और बढ़ाने के लिए Sunil Grover, Krushna Abhishek और Kiku Sharda भी अपने-अपने अंदाज में दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं. इनके किरदार और कॉमिक टाइमिंग हमेशा की तरह इस एपिसोड को और भी खास बनाएंगे.
अगर आप भी इस खास दिन पर खुलकर हंसना चाहते हैं, तो 2 मई की तारीख याद रखिए। यह एपिसोड सिर्फ Netflix पर स्ट्रीम होगा और उन सभी दर्शकों के लिए एक शानदार तोहफा साबित हो सकता है, जो लंबे समय से कपिल शर्मा और उनकी टीम की मजेदार कॉमेडी का इंतजार कर रहे थे.

