घंटों स्क्रॉल करने के बाद भी OTT पर नहीं मिलती सही मूवी? कन्फ्यूजन खत्म करने के लिए पढ़ें ये गाइड

    घंटों स्क्रॉल करने के बाद भी OTT पर नहीं मिलती सही मूवी? कन्फ्यूजन खत्म करने के लिए पढ़ें ये गाइड

    टिएनपी डेस्क (TNP DESK): आज के युग में लोग घर पर आराम से मूवी देखना पसंद करते हैं नाकी सिनेमा घर में. गर्मी भी इतनी तेज हो गई है की लोग अब बाहर जाना पसंद नहीं करते. इसी बीच आज के डिजिटल जमाने में अब लोग घर बैठे ही मूवी और सीरीज देखते हैं. डिजिटल पे बहुत सारे ott प्लैटफॉर्म है जैसे की Netfilx, Amazon Prime, Zee5, hoststar, sonyliv. हर महीने इन सब प्लाटफॉर्म्स पर मूवी रिलीज होती है. अप्रैल में भी बहुत सारी रोमैन्टिक, थ्रिलर, क्राइम के बाहुत सारे मूवीज आए है.

    1.मामला लीगल है 2 (Netflix)

    मामला लीगल है 2, 3 अप्रैल को Netflix पर रिलीज हुआ था. इस फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में रवि किशन को देखा गया हैं. इस मूवी में वो एक अच्छे वकील बनना चाहते है. उस फिल्म में उन्होंने बहुत सारे केस लिए लेकिन अंत में एक ऐसा केस आता है जो पूरे दर्शकों को भावुक कर देता हैं.

    2.वद्ध 2 (Netflix)

    वद्ध 2, 10 april ko Netflix पर रिलीज हुआ था. यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी है जिसमे दो किरदार हैं संजय गुप्ता और नीना गुप्ता जो मध्य प्रदेश में रहते है. इस मूवी में एक कैदी के गायब हो जाने से कहानी में रहस्य और बढ़ता गया और पूरी फिल्म को दिलचस्प बना दिया.

    3.दो दीवाने सहर में (Netflix)

    ये मूवी 17 अप्रैल को Netflix पर रिलीज हुई थी . ये एक रोमैन्टिक कहानी है जिसमे दो लोगों के बीच प्रेम तो होता हैं लेकिन उनकी बाहरी खूबसूरती से नहीं बल्कि हृदय की खूबसूरती से होता है. इस मूवी में मुख्य किरदार में मृणाल ठाकुर और सिधार्त चतुर्वेदी को देखा गया हैं.

    4.टोस्टर (Netflix)

    ये मूवी Netflix पर 15 अप्रैल को रिलीज हुई थी. ये एक बेहद ही कॉमेडी और रोमांचक मूवी है. इस मूवी को देखकर आप अपनी हसी रोक नहीं पाओगे क्यूंकी ये पूरी कहानी एक टोस्टर के ऊपर है. इस फिल्म में राज कुमार राव और सानया मल्होत्रा को लीड रोल में देखा गया है.

    5.हैप्पी पटेल (Netflix)

    हैप्पी पटेल 1 अप्रैल को Netflix पर रिलीज हुई थी. ये एक तरीके का स्पाइ थ्रिलर मूवी है. जोक दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. ये फिल्म के निर्देशक आमिर खान है.  



    Related News