TNP DESK:आज के युग में साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे के बीच एक चौंकाने वाला खबर सामने आया है. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड पिक्चर मांगा गया था उनकी बेटी अभी भी नाबालिक हैं. यह वारदात तब सामने आई जब अक्षय कुमार ने एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बताया था कि उनकी 13 साल की बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे फालतू सवाल पूछे और बाद में न्यूड तस्वीरें भेजने की मांग की.
उनकी बेटी ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत फोन बंद कर दिया और अपने परिवार को इसकी जानकारी दी. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का यह मानना है की स्कूलों में बच्चों को इन सब चीजों से बचने के लिए एक नया पीरियड शुरू करना चाहिए जिसका नाम साइबर पीरियड होगा.
महाराष्ट्र साइबर पुलिस तक यह बात पहुंचते ही अपनी जांच शुरू कर दी साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी यादव ने पुष्टि की है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले भी दर्ज कर लिए गए हैं.
यह बॉलीवुड का पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई सारी अभिनेत्री इसका शिकार हो चुकी है जैसे की रश्मिका मंडाना सारा अली खान श्रद्धा कपूर इन सभी को साइबर बुलिंग से गुजरना पड़ा था.
पुलिस का कहना है कि बच्चों और महिलाओं को टारगेट करने वाले साइबर अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और किसी भी अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी साझा न करें.
इसके अलावा साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज के डिजिटल दौर में बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैरेंट्स की निगरानी बेहद जरूरी हो गई है. बच्चों को यह सिखाना होगा कि किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या व्यक्ति पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी या तस्वीरें कभी साझा न करें.


