टीएनपी डेस्क (TNP DESK): हालही में CBSE ने 10th यानि मैट्रिक के रिजल्ट्स जारी किए जिसके बाद अब स्टूडेंट्स के बीच सबसे बड़ी टेंशन है कि अब किस स्कूल में दाखिल लिया जाए. इसी कन्फ्यूजन में लोग कई स्कूलों के चक्कर भी काट रहे हैं और इस उधेड़-बुन में हैं कि आखिर राज्य का कौनसा स्कूल हमारे करियर के लिए बेहतरीन होगा. वहीं अभिभावक भी इसी सोच में पड़े हैं कि बच्चों का दाखिला ऐसे स्कूल में कराया जाए जहां एडमिशन के बाद बच्चों की लाइफ सेट हो सकती है. ऐसे में अगर आप भी इसी सोच में हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. यहाँ हम आपको बताएंगे कि राज्य में कौनसे ऐसे 5 स्कूल हैं जहां एडमिशन लेने के बाद आपके बच्चे की लाइफ सेट हो सकती है.
जेवीएम श्यामली : रांची का JVM श्यामली झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में गिना जाता है. यह स्कूल अपने अनुशासन, बेहतरीन एकेडमिक रिजल्ट और आधुनिक शिक्षण पद्धति के लिए जाना जाता है. यहां पढ़ने वाले छात्रों का प्रदर्शन बोर्ड परीक्षाओं में लगातार शानदार रहा है. स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. अनुभवी शिक्षकों की टीम बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करती है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला यहां कराने की इच्छा रखते हैं.

डीपीएस रांची : डीपीएस रांची अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रसिद्ध है. यह स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षा देता है और छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है. यहां स्मार्ट क्लास, लैब्स और स्पोर्ट्स सुविधाएं उपलब्ध हैं. स्कूल में बच्चों के समग्र विकास पर खास जोर दिया जाता है, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें. डीपीएस रांची के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं.

सेंट ज़ेवियर स्कूल रांची : सेंट जेवियर स्कूल रांची शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान रखता है. यह स्कूल अनुशासन, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है. यहां छात्रों को न सिर्फ पढ़ाई बल्कि जीवन के मूल्यों की भी शिक्षा दी जाती है. स्कूल का रिजल्ट हर साल बेहतरीन रहता है और यहां के छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी यह स्कूल अग्रणी है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है.

रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर : रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर एक आवासीय (रेजिडेंशियल) स्कूल है, जो अनुशासन और मूल्य आधारित शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है. यह स्कूल छात्रों को आध्यात्मिक और शैक्षणिक दोनों तरह से मजबूत बनाता है. यहां की पढ़ाई का स्तर काफी उच्च माना जाता है और छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होते हैं. शांत और सकारात्मक माहौल में पढ़ाई होने के कारण छात्रों का फोकस बेहतर रहता है. यह स्कूल खास तौर पर उन अभिभावकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो बच्चों के संपूर्ण विकास की सोच रखते हैं.

डीपीएस बोकारो : डीपीएस बोकारो झारखंड के टॉप स्कूलों में शामिल है और अपने उत्कृष्ट रिजल्ट के लिए जाना जाता है. यहां आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. स्कूल में पढ़ाई के अलावा खेल, संगीत, कला और अन्य गतिविधियों को भी बराबर महत्व दिया जाता है. डीपीएस बोकारो के छात्र देश-विदेश के बड़े संस्थानों में अपनी पहचान बना रहे हैं. बेहतर फैकल्टी और मजबूत एकेडमिक माहौल इसे छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है.



