दुखद! झोपड़ी में घुसी बेकाबू स्कूली बस, सो रहे दो मासूम बच्चों की मौके पर मौत


गोपालगंज(GOPALGANJ):बिहार के गोपालगंज जिले से आज दिल दहला देने वाली घाटना सामने आई है, जहां बेकाबू हुई स्कूल बस एक झोपड़ी में घुस गयी.इस हादसे में झोपड़ी में सो रहें दो मासूम बच्चों की जहां मौत हो गई, वहीं एक गर्भवती महिला घायल हो गयी.
पढ़े कहां का है पूरा मामला
घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की है.मृतक बच्चों की पहचान मुमताज नट के ढाई वर्षीय पुत्र इंताज और जहरूद्दीन नट के पुत्र चार वर्षीय आरिश के रूप में हुई.हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.
पढ़े हादसे की वजह
परिजनों का कहना है कि स्कूल बस का ड्राइवर दरवाजे पर वाहन खड़ी कर खाना खाने के लिए चला गया था. इसी बीच उसका छोटा भाई बस को सीखने के लिए चालू किया, जिससे बस अनियंत्रित होकर उसी की झोपड़ीनुमा घर में घुस गयी.पुलिस दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है.
4+