अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं, वैशाली में हुए एनकाउंटर पर बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं, वैशाली में हुए एनकाउंटर पर बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    पटना : वैशाली में सोना डकैती के आरोपी प्रिंस के एनकाउंटर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी कोई भी हो बिहार में बचेगा नहीं. उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि अपराधी अपने लिए जगह खोज लें बिहार छोड़ दें. कुछ अपराधी छिपने के लिए बेंगलुरु तक चले गए लेकिन वहां भी बिहार पुलिस पहुंचती है. अपराधी कहीं भी होगा, बिहार पुलिस उसे पकड़कर जेल में डालेगी.

    नीट छात्रा मौत मामले को लेकर राबड़ी देवी द्वारा मंत्री के बेटे पर लगाए गए आरोपों पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर किसी के पास सबूत हैं तो सामने लाएं. नीट मामले में जिसका भी नाम आएगा उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.



    Related News