मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार, बिहार पुलिस को चकमा देकर PMCH से हुआ था फरार

    Notorious criminal Prince Kumar was killed in an encounter after escaping from PMCH by dodging Bihar Police | मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार, बिहार पुलिस को चकमा देकर PMCH से हुआ था फरार

    वैशाली : बिहार के हाजीपुर में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया. प्रिंस कुमार पर देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड सहित हत्या और लूट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे.पुलिस के अनुसार प्रिंस हाल ही में पटना पीएमसीएच से फरार हो गया था.

    उसकी तलाश में पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

    संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर हनुमान नगर कॉलोनी में उसे घेर लिया जिसके बाद मुठभेड़ हुई. बताया गया कि प्रिंस के सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने हथियार गोली भी बरामद बरामद किया है वहीं बिहार पुलिस के द्वारा प्रिंस पर ढाई लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था.