हैवानियत की हद! 9 साल की बच्ची के साथ 50 साल के अधेड़ ने किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

    हैवानियत की हद! 9 साल की बच्ची के साथ 50 साल के अधेड़ ने किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के बगोदर में एक बार फिर मानवता को शर्ससार करनेवाली घटना सामने आई है. जहां 50 वर्ष के अधेड़ खेमलाल महतो ने एक 9 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. घटना बगोदर थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि गांव में ही रहने वाले खेमलाल महतो ने अपने बगल की रहने वाली 9 साल की बच्ची को बीते बुधवार की दोपहर चॉकलेट खरीदने के लिए 20 रूपये देकर अपने पास बुलाया और बाद में घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

    24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

    वहीं जब पीड़िता ने घर जाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करवाया है. घटना के बाद आरोपी बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह में छिपा हुआ था, जहां पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिक बच्ची को मेडिकल के लिए गिरिडीह भेज दिया है.

    एक सप्ताह के अंदर रेप की ये दुसरी घटना है

    आपको बताये कि बगोदर थाना क्षेत्र में बीते एक हफ्ता में यह दूसरी घटना है. फिलहाल पुलिस की तत्परता से आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में काफी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news