गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सड़क लूटेरा गिरोह का पर्दाफाश कर 9 को किया गिरफ्तार, पढ़ें कैसे देते थे घटना को अंजाम

    गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सड़क लूटेरा गिरोह का पर्दाफाश कर 9 को किया गिरफ्तार, पढ़ें कैसे देते थे घटना को अंजाम

    गढ़वा(GARHWA): गढ़वा सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. जहां पुलिस ने सड़क लूटने वाले बड़े गिरोह का उदभेदन किया है, ये सभी लुटेरे ट्रेलर एवं इंजन गाड़ी लूट कर भाग जाया करते थे. 20 दिसंबर को ये सभी नौ सड़क लुटेरे सदर थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के पास से एक ट्रेलर को ओवरटेक कर लूट कर भागने लगे. लूट के शिकार चालक ने तत्काल इसकी सुचना हंड्रेड डायल कर पुलिस को सुचना दी, जिसके बाद  गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय ने तुरंत एक टीम बनाकर गाड़ी के पिछे सभी को लगा दिया जिसके बाद पुलिस ने रंका थाना क्षेत्र के लरकोरिया लाइन होटल के पास से चोरी किए गए ट्रेलर को बरामद कर लिया. इस घटना मे शामिल सभी लुटेरों को पुलिस ने बिहार,झारखण्ड के अलग अलग जगहों से नौ सड़क लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है.

    पढ़ें मामले में पुलिस ने क्या जानकारी दी

    इसकी जानकारी देते हुए एसपी दीपक पाण्डेय ने कहा कि यह एक नया गिरोह था, जो नए नए ट्रेलर को लूट कर उच्चे उच्चे दामों पर बेचा करते थे. गढ़वा मे भी इस गिरोह ने दो कांड किए थे एक कांड मे अज्ञात थे जबकि दूसरे कांड मे ये लोग पकड़ा गए. इनका मुख्य काम था जो नए इंजन लेते ,थे उन्हें चोरी की हुई ट्रॉली किफायती दामों पर उपलब्ध कराया जाता था. एक ट्रॉली के बदले उन्हें पांच लाख रुपय की राशि मिलती थी.20 दिसंबर को भी इन्होने इसी तरह की लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसकी सुचना चालक ने पुलिस को दी थी इसी सुचना पर तत्काल मेरे द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक एसआईटी का गठन किया गया और लूट की इस बड़ी घटना का उदभेदन किया गया.

    गढ़वा पुलिस ने 9 सड़क लूटेरों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने इस लूट की घटना मे शामिल गढ़वा जिले के रमना,नगर उंटारी,बिसुनपुरा थाना क्षेत्र से छः लुटेरे,पलामू के चैनपुर से एक और बिहार के गया जिले से दो लुटेरों सहित कुल नौ लोगो  को गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने इनके पास से चोरी का एक नया ट्रेलर एवं इंजन गाड़ी भी बरामद किया जबकि घटना मे प्रयुक्त शामिल गाड़ी बोलेनो कार,स्विफ्ट कार,एक नया इंजन गाड़ी ,आठ मोबाइल भी बरामद किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news