जमशेदपुर में पतंग उड़ाने के दौरान खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने रॉड और ब्लेड से हमलाकर किया घायल, हालत गंभीर

    जमशेदपुर में पतंग उड़ाने के दौरान खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने रॉड और ब्लेड से हमलाकर किया घायल, हालत गंभीर

     जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):आज मकर संक्राति है,इस दिन लोग आसमान में पतंग उड़ाते है.वहीं आज जमशेदपुर के सोनारी में पतंग उड़ाने के दौरान दो लोगों में विवाद हो गया.जिसमे एक पक्ष की ओर से ग्वाला बस्ती के रहनेवाले इंद्रजीत पर पड़ोसी ने ही रॉड और ब्लैड से हमला कर दिया.

    हमले में इंद्रजीत गंभीर रुप से घायल 

    वहीं इस हमले में इंद्रजीत गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसको आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया.इसके बाद घायल के परिजनों ने सोनारी थाना में आरोपी सोनू और गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

    पढ़ें मामले पर घायल ने क्या बताया

    वहीं घटना को लेकर घायल इंद्रजीत ने बताया कि पतंग उड़ाने के दौरान उसका पड़ोस में रहनेवाले सोनू और गुड्डू से विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों ने मिलकर इस पर हमला कर दिया, जिससे वो घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, वहीं इंद्रजीत को इस हाल में छोड़कर दोनों फरार हो गये.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news