सोशल मीडिया पर प्यार का झांसा, फिर ब्लैकमेल का गंदा खेल! परिवार तक पहुंचीं निजी तस्वीरें

    सोशल मीडिया पर प्यार का झांसा, फिर ब्लैकमेल का गंदा खेल! परिवार तक पहुंचीं निजी तस्वीरें

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का बड़ा माध्यम बन चुका है. लोग देश के किसी भी कोने में बैठे अनजान लोगों से दोस्ती कर लेते है और कई बार बिना सोचे-समझे उन पर भरोसा भी कर बैठते है लेकिन यही भरोसा कई बार खौफनाक अंजाम तक पहुंच जाता है. कभी लव जिहाद, कभी ब्लैकमेलिंग तो कभी हत्या जैसी घटनाएं सामने आती रहती है.ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला महाराष्ट्र के अमरावती से सामने आया है.

    पढ़िए पूरा मामला 

    जानकारी के अनुसार, वेनोदा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक के संपर्क में आई थी.आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार का झांसा देकर लड़की का विश्वास जीत लिया.इसके बाद उसने लड़की से उसकी निजी फोटो और वीडियो मांगे भरोसे में आकर नाबालिग ने अपनी निजी तस्वीरें और वीडियो उसे भेज दिया.

    लड़की के साथ जबरन हैवानियत की कोशिश

    बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू हसन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है.वह 5 जनवरी को नागपुर आया था आरोपी ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और उसके साथ जबरन गलत हरकत करने की कोशिश की.जब लड़की ने उससे दूरी बनानी शुरू की और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने बदला लेने की नीयत से उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो परिवार वालों को भेज दिए.घटना के बाद लड़की और उसके परिवार पर मानसिक दबाव बढ़ गया.

    आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    हालांकि, पीड़िता के पिता ने हिम्मत दिखाते हुए वेनोदा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह घटना सोशल मीडिया पर अनजान लोगों पर आंख बंद कर भरोसा करने के खतरों को एक बार फिर उजागर करती है.



    Related News